*** राजस्थान की स्थिति, विस्तार, आकृति, एवं भौतिक स्वरूप: ***

राजस्थान का भूगोल
  1. क्षेत्रफल की दृष्टि से

    • राजस्थान भारत का सबसे बड़ा राज्य है, जिसका कुल क्षेत्रफल 3,42,239 वर्ग किमी है। यह भारत के कुल क्षेत्रफल का 10.41% है।
    • इसकी तुलना अन्य देशों से करें तो यह श्रीलंका से पांच गुना, चेकोस्लोवाकिया से तीन गुना, इजराइल से सत्रह गुना, और इंग्लैंड से दुगुने से भी बड़ा है।
  2. भौगोलिक स्थिति

    • राजस्थान उत्तर-पूर्वी गोलार्द्ध में स्थित है।
    • यह राज्य 23° 3′ से 30° 12′ उत्तरी अक्षांश और 69° 30′ से 78° 17′ पूर्वी देशांतर के बीच फैला है।
    • इसका अक्षांशीय अंतराल 7° 9′ और देशांतरिय अंतराल 8° 47′ है।
    • यह भारत के उत्तर-पश्चिमी भाग में स्थित है।
  3. विस्तार और आकृति

    • उत्तर से दक्षिण लंबाई: 826 किमी
    • पूर्व से पश्चिम चौड़ाई: 869 किमी
    • दोनों में अंतर: 43 किमी
    • नागौर जिला राज्य के केंद्र में स्थित है।
  4. कर्क रेखा का संबंध

    • कर्क रेखा (23°30′) राजस्थान से होकर गुजरती है।
    • यह डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों से गुजरती है।
    • भारत में यह 8 राज्यों से होकर गुजरती है:
      1. गुजरात
      2. राजस्थान
      3. मध्यप्रदेश
      4. छत्तीसगढ़
      5. झारखंड
      6. पश्चिम बंगाल
      7. त्रिपुरा
      8. मिजोरम

राजस्थान और कर्क रेखा की विशेषताएँ

  1. कर्क रेखा और राजस्थान

    • कर्क रेखा बांसवाड़ा (कुशलगढ़) से गुजरती है।
    • डूंगरपुर को भी स्पर्श करती है।
    • सबसे नजदीकी शहर: बांसवाड़ा
  2. सूर्य की किरणें

    • बांसवाड़ा में किरणें सबसे सीधी पड़ती हैं।
    • श्री गंगानगर में सबसे तिरछी पड़ती हैं।
  3. सूर्योदय-सूर्यास्त

    • सबसे पहले सूर्योदय: धौलपुर (सिलाना गाँव)
    • सबसे देर से: जैसलमेर (कटरा गाँव)

अन्य भौगोलिक विशेषताएँ

1. मानक समय

  • IST (82½° E) पर आधारित
  • GMT से +5:30 घंटे आगे

2. आकृति

  • टी. एच. हेण्डले: पतंगाकार (चतुर्भुज)

3. प्रमुख बिंदु

  • सबसे ऊँचा बिंदु: गुरु शिखर (1722 मीटर)
  • सबसे निम्नतम: सांभर झील

4. महत्वपूर्ण स्थान

  • निकटतम बंदरगाह: कांडला (गुजरात)
  • सबसे ऊँचा बाँध: जाखम बाँध (81 मीटर)

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *