📚 राजस्थान के इतिहास के प्रमुख स्रोत
इतिहास का अर्थ: “ऐसा निश्चित रूप से हुआ है।”
विश्व इतिहास के जनक: हेरोडोटस (ग्रंथ: हिस्टोरिका)
भारतीय इतिहास के जनक: वेद व्यास (ग्रंथ: महाभारत)
राजस्थान के इतिहास के जनक: कर्नल जेम्स टॉड (घोड़े वाले बाबा)
विश्व इतिहास के जनक: हेरोडोटस (ग्रंथ: हिस्टोरिका)
भारतीय इतिहास के जनक: वेद व्यास (ग्रंथ: महाभारत)
राजस्थान के इतिहास के जनक: कर्नल जेम्स टॉड (घोड़े वाले बाबा)
1. पुरातात्विक स्रोत (शिलालेख एवं अभिलेख)
अभिलेखों के अध्ययन को एपिग्राफी कहा जाता है। राजस्थान में मुख्यतः संस्कृत और राजस्थानी भाषा का प्रयोग हुआ है।
प्रमुख शिलालेख एवं उनकी विशेषताएँ
- भब्रु शिलालेख (जयपुर): सम्राट अशोक के बौद्ध धर्म में आस्था की पुष्टि करता है। ब्राह्मी लिपि में है।
- घोसुण्डी शिलालेख (चित्तौड़गढ़): राजस्थान में वैष्णव (भागवत) संप्रदाय का सबसे प्राचीन प्रमाण।
- बरली शिलालेख (अजमेर): राजस्थान का सबसे प्राचीन शिलालेख (2nd Century BC)।
- बिजौलिया शिलालेख (1170 ई.): चौहानों की वंशावली और सांभर झील के निर्माण का उल्लेख।
- राजप्रशस्ति (1676 ई.): विश्व का सबसे बड़ा शिलालेख, राजसमंद झील की ‘नौ चौकी’ पर 25 शिलाओं पर उत्कीर्ण।
2. ताम्रपत्र एवं सिक्के
प्रमुख ताम्रपत्र
- पुर का ताम्रपत्र (1535 ई.): रानी कर्मावती द्वारा जौहर से पूर्व दिए गए भूमि दान का उल्लेख।
- चीकली ताम्रपत्र (1483 ई.): किसानों से ली जाने वाली ‘लाग-बाग’ का विवरण।
सिक्कों का इतिहास (न्यूमिसमेटिक्स)
सिक्कों के अध्ययन को न्यूमिसमेटिक्स कहते हैं। सबसे प्राचीन सिक्कों को ‘आहत’ या ‘पंचमार्क’ कहा जाता था।
| रियासत | प्रचलित सिक्के |
|---|---|
| मेवाड़ | स्वरूपशाही, चांदौड़ी, ढींगाल, भिलाड़ी, उदयपुरी |
| जोधपुर | विजयशाही, भीमशाही, गजशाही, ललूलिया |
| जयपुर | झाड़शाही, मुहम्मदशाही, हाली |
| जैसलमेर | अखैशाही, मुहम्मदशाही, डोडिया |
| बीकानेर | गजशाही |
| बूँदी | रामशाही, कतरशाही, चेहराशाही |
| कोटा | मदनशाही, गुमानशाही |
| साँभर | अजयप्रिय द्रम्म (अजयराज द्वारा) |
📌 विशेष तथ्य: रैढ़ (टोंक) से 3075 चाँदी के आहत सिक्के प्राप्त हुए हैं, जिसे ‘प्राचीन भारत का टाटा नगर’ कहा जाता है।
3. साहित्यिक स्रोत (प्रमुख रचनाएँ)
| रचना | रचनाकार |
|---|---|
| पृथ्वीराज रासो | चन्दबरदाई |
| बीसलदेव रासो | नरपति नाल्ह |
| कान्हड़दे प्रबन्ध | पद्मनाभ |
| अचलदास खींची री वचनिका | शिवदास गाडण |
| वंश भास्कर | सूर्यमल मिश्रण |
| नैणसी री ख्यात | मुहणौत नैणसी (राजस्थान का अबुल फजल) |
| पाथल और पीथल | कन्हैयालाल सेठिया |
| चेतावनी रा चुंगठिया | केसरीसिंह बारहठ |
4. राजस्थान के प्रमुख संग्रहालय
- अलबर्ट हॉल म्यूजियम (जयपुर): राजस्थान का प्रथम संग्रहालय (1876)।
- राजपूताना म्यूजियम (अजमेर): अकबर के किले (मैग्जीन दुर्ग) में स्थित।
- कालीबंगा संग्रहालय: हनुमानगढ़ (1985-86) में स्थापित।
- हल्दीघाटी संग्रहालय: राजसमंद में स्थित, महाराणा प्रताप की स्मृतियों को समर्पित।
- बिड़ला तकनीकी म्यूजियम: पिलानी में स्थित देश का पहला तकनीकी संग्रहालय।
अन्य महत्वपूर्ण संग्रहालय सूची
| संग्रहालय | स्थान |
|---|---|
| विक्टोरिया हॉल म्यूजियम | उदयपुर |
| सरदार म्यूजियम | जोधपुर |
| करणी म्यूजियम | जूनागढ़ (बीकानेर) |
| जनजाति संग्रहालय | उदयपुर |
| गुड़ियों का संग्रहालय | जयपुर |
| राज्य अभिलेखागार | बीकानेर |
Leave a Reply